रीवा में रोज़गार देने आ रहीं बड़ी – बड़ी कंपनियां, मिलेंगी बेरोजगारों को नौकरियाँ

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला आगामी 17 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय शिल्पी प्लाजा तृतीय तल बी-ब्लाक में आयोजित किया गया है।

उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि 10वी, 12वीं, स्नातक एवं बीएड उत्तीर्ण युवा प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक मेले में पंजीयन करा सकते हैं। संस्थान में नियमानुसार 8 हजार से 20 हजार रूपये तक का वेतन भत्ता देय होगा। रोजगार मेले में फस्र्ट क्राई इन्टेललिटोट स्कूल, एचपीसीएल पेट्रोल पंप, इक्साइड बैट्री कनौड़िया सेल्स विद्या आर्ट, होटल चन्द्रलोक, होटल सैरोन रेसिडेन्सी, बॉबी मोबाइल, कानपुर बैग हाउस, प्रगति इन्टरप्राइजेज, सोहन फूडस, कल्पना स्टूडियो, द डिजिटल यूनिक एडवरटाइजिंग एवं तनिष्क संस्थान भाग लेंगे।

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now