विकास यात्रा के दौरान चाकघाट में हुआ विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण

चाकघाट। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास यात्रा अभियान के दौरान क्षेत्रिय विधायक श्यालाल द्विवेदी के नेतृत्व में विकास यात्रा का नगर मे प्रवेश हुआ। नगर परिषद की सीमा बघेडी में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया जहां वार्ड क्रमांक 13,14,एवं15 के लिए विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विधायक श्यामलाल द्विवेदी द्वारा वार्ड क्र 8 में भी विविध विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। नगर परिषद चाकघाट क्षेत्र का मुख्य आयोजन रामलीला प्रांगण में संपन्न हुआ। यहां विधायक श्यामलाल द्विवेदी मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम लोगों के हितों के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र से लेकर प्रान्त तक विभिन्न जन हितैषी योजनाओं को लागू किया है, जबकि इसके पूर्व की सरकार ने इस तरह कभी भी जनहित का कार्य नहीं किया था। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिस प्रकार से योजनाओं को लागू किया है वह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इस सरकार के विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। नगर परिषद चाकघाट के अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नगर में जिस तरह से विकास हो रहा है उसे नगर की समस्या दूर होती जा रही है। उन्होंने विधायक के प्रति आभार जताया कि उनके प्रयास से नगर के विभिन्न वार्ड में आज विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण हुआ है उसकी गति आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने मंच से हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी दी। नगर परिषद के सी एम ओ संजय सिंह ने प्रशासनिक प्रतिवेदन का वाचन करते हुए नगर में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद एवं आंचलिक पत्रकार राम लखन गुप्त, अलग नारायण केशरवानी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, त्योंथर मंडल अध्यक्ष राजनारायण तिवारी, भाजपा मंडल रायपुर सोनौरी के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप मिश्रा, आदि ने अपने विचार रखे । मंच पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत पाठक, कौशलेश तिवारी तिवारी लाल, क्षेत्र के एस डी एम पी. के. पांडे, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सतीश गुप्ता, विद्यासागर शुक्ला, डॉ रोहित तिवारी, सतीश केसरवानी ,फूलचंद की केसरवानी, नगर परिषद के उपयंत्री राम जी द्विवेदी, कार्यक्रम के प्रभारी उमाशंकर केसरवानी, पार्षद श्रीमती रंजना अशोक गुप्ता , श्रीमती मीना अजय गुप्ता, श्रीमती सुधा दीपक विश्वकर्मा, श्रीमती पूनम अनूप श्रीमती पूनम अनिल केशरवानी, सत्यम केसरवानी, मानिक चंद केसरवानी, सुनील माझी, कृष्ण पाल सिंह, वीरेश तिवारी, अच्छेलाल चौधरी, चक्रेश, विपिन मिश्रा, आदि की उपस्थिति प्रमुख रही।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री विजय पटेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्याम लाल द्विवेदी, नगर परिषद अध्यक्ष विभव जायसवाल, एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियोंके द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया। तथा विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास हेतु शिला पटल का पूजन किया गया। स्वागत गीत सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों द्वारा किया गया ।शतानंद शुक्ल द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया। आयोजन के दौरान नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार बच्चा, राजेश कुमार गुप्ता, पार्षद मिथिलेश सिंह, पुरुषोत्तम दास केसरवानी, कृष्ण कुमार केसरवानी, पियूष द्विवेदी, अरुण मिश्रा आदि की उपस्थिति प्रमुख रही। (राम लखन गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार )

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now