जवा थाना प्रभारी एवं स्टाफ पर लगा जबरन फ़साने का आरोप, पीड़िता के पुत्र को किया हवालत में बंद

जवा, रीवा। पूरा मामला रीवा जिला अंतर्गत जवा थाने का है। जहां पीड़िता की माने तो राजकुमारी सोनकर पति उमेश कुमार सोनकर निवासी ग्राम गंगतीरा, एक पुराने मामले में अपने पुत्र दीनबंधु सोनकर उर्फ दामोदर एवं राजू सोनकर के साथ जवा थाने में जाति प्रमाण पत्र जमा करने आये थे, मामला बीते कुछ दिनों पहले सेल्समैन और राजकुमारी सोनकर मारपीट मामले से जुड़ा हुआ है। जिस पर थाना प्रभारी ने हरिजन एक्ट एवं अन्य धाराएं भी लगाई थी। हरिजन एक्ट की पुष्टि करने के लिए जाति प्रमाण पत्र थाना प्रभारी द्वारा मंगाया गया था।

पीड़िता राजकुमारी सोनकर एवं राजू सोनकर की माने तो थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 की शिकायत को बंद कराने के लिए दीनबंधु पर बार-बार दबाव बनाया जा रहा था। दीनबंधु द्वारा शिकायत ना बंद कराने एवं लिखित दस्तावेज को बिना पढ़े साइन करने से मना करने एवं थाने परिसर में वीडियो बनाने को लेकर थाने के स्टाफ एवं सिविल ड्रेस में मौजूद रहे स्टाफ ने मारपीट की। जिसमें दीनबंधु सोनकर की टी-शर्ट भी फट गई। खबर लिखे जाने तक दीनबंधु सोनकर का मेडिकल कराके त्योंथर जेल भेज दिया गया है, जिसकी वजह से सोनकर समाज एवं समाजसेवियों में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक अभी तक जवा थाने कि तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस मामले में लोगों के बयान और हालात बेहद ही संवेदनशील नज़र आ रहे हैं। फ़िलहाल कौन सही है कौन गलत है यह तो जांच का विषय है। ( अनूप कुमार गोस्वामी )

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now