त्योंथर के उसरी में चल रहे स्वर्गीय बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

त्योंथर अंचल के शिक्षक रहे स्वर्गीय बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव में आज मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी उसरी पहुंचे। श्री गौतम जी के स्वागत में कार्यक्रम के आयोजनकर्ता श्री देवेंद्र सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार राम लखन गुप्त जी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ – साथ खेल से जुड़े अन्य लोगों द्वारा किया गया। श्री गौतम जी द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उनका हौसला अफजाई भी किया गया और ढेर सारी शुभकामनयें भी दी गईं। कार्यक्रम में आज जाने-माने खिलाड़ी कुलदीप सेन जी भी मौजूद रहे।

एक नज़र
आयोजन एक फरवरी से प्रारंभ होकर दस फरवरी 2023 तक चलेगा। इस आयोजन के संरक्षक देवेंद्र सिंह की ओर से जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि यह खेल ग्राम पंचायत बरा खुर्द के ग्राम उसरी के खेल मैदान में संपन्न होगा। 10 दिनो तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एक लाख इक्यावन हजार रुपये का नगद पुरस्कार वितरित किया जाएगा।

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now