विकास उतरा त्योंथर कि धरती पर, विकास यात्रा का आज तीसरा दिन

सोनौरी। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर मध्य प्रदेश में चल रही विकास यात्रा में भूमि पूजन की भरमार लगी हुए है। सूत्रों के मुताबिक़ कहीं पूरे हुए कार्ययोजना का शुभारंभ किया जा रहा है तो कहीं भूमिपूजन से ही जनता को संतोष करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में त्योंथर तहसील क्षेत्र में चल रही विकास यात्रा का कारवां आज 5 फरवरी को विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी जी कि अगुआई में लाव लश्कर के साथ सोनौरी रेरुआ बहरैचा रायपुर रजहा पंचायतो से होते हुए बजरा पंचायत पहुंची।

जानकारी के मुताबिक़ पिछली ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन गौशाला हाल ही में पूरी हो चुकी थी, जिसका लोकापर्ण आज विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी जी के द्वारा किया गया। बजरा ग्राम वासियों ने बताया कि इस गौशाला का निर्माण कार्य पूर्व सरपंच श्री लक्ष्मीशंकर मिश्र जी द्वारा किया गया था जो अब जाकर वर्तमान सरपंच श्रीमति सुनीता मिश्रा जी के कार्यकाल में पूर्ण हुआ। जिसकी लागत 37 लाख 85 हजार बताई गई। बजरा पंचायत भी आवारा गौवंशो कि वजह से परेशान है, तो शायद यह गौशाला अब वरदान साबित हो।

एक नज़र
इसके बाद विकास यात्रा का कारवां बसहट डीह अमिलहवा पहुंचा और कई तरह की मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया गया। अब देखना यह है कि इस यात्रा के पूर्व में भी कई सारी घोषणाएं भाजपा द्वारा की गई है, लेकिन जानकारों कि माने तो कुछ कार्य अभी भी ठन्डे बास्ते में पड़े हैं। फिर चाहे बात नहर कि हो या चौराघाट कि। अब उनका कारण वर्तमान विधायक श्री ने कई बार बताया लेकिन जनता कारण नहीं निवारण पर अमादा दिखी। प्रदेश व्यापी विकास यात्रा में विरोध भी बहुत तरीकों से किया जा रहा है। जिसकी झलक त्योंथर तहसील में भी चल रही यात्रा में देखने को मिलता है।

यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now