धान उपार्जन करने वाले किसानों को 408 करोड़ का भुगतान

old

जिले में अब तक हुई 36.70 लाख क्विंटल धान की खरीद

रीवा, मप्र। जिले में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक 57139 किसानों से 36 लाख 70 हजार 856 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। किसानों को अब तक 408 करोड़ सात लाख रूपये के भुगतान मंजूर किये गये हैं। इनमें से 383 करोड़ 2 लाख रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में पहुंच गया है। उपार्जित धान के भुगतान के लिए 2651 ई-भुगतान आदेश जारी कर दिये गये हैं। अब तक उपार्जित धान का कुल मूल्य 748 करोड़ 85 लाख रुपए है। धान उपार्जन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। किसान अंतिम तारीख की प्रतीक्षा किए बिना नजदीकी खदीदी केन्द्रों में पहुंचकर धान का उपार्जन कराएं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में धान का उपार्जन नहीं किया जाएगा।

जिले में 15 जनवरी तक होगा धान का उपार्जन

इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि धान उपार्जन के लिए अब तक 60 हजार 179 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। अब तक कुल खरीदे गये धान में से 34 लाख 82 हजार 881 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। कुल खरीदी गयी धान में से 64 हजार 313 क्विंटल धान रिजेक्ट की गयी। इसमें से अपग्रेड होने के बाद 58 हजार 247 क्विंटल धान की खरीद की गयी।

यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

आपके सुझाव और शिकायत का स्वागत है, खबर देने या विज्ञापन के लिए संपर्क करें – +91 9294525160

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now