मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह की तिथियाँ निर्धारित

17 जनवरी से आयोजित होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह

रीवा, मप्र। कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह की तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि निर्धारित तिथियों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन प्रारंभ करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह में शामिल होकर विवाह संपन्न कराने वाली प्रत्येक पात्र कन्या, विधवा (कल्याणी), परित्यक्ता को 55 हजार रूपये प्रति कन्या के मान से राशि स्वीकृत की जायेगी। जिसमें से बधू को 11 हजार रूपये एकाउंट पेयी चेक एवं 38 हजार रूपये की सामग्री उपहार के रूप में दी जायेगी तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन के लिए 6 हजार रूपये प्रति बधू के मान से दिये जायेंगे।

कलेक्टर ने सामूहिक विवाह आयोजन की तिथियों की जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत हनुमना एवं जनपद पंचायत हनुमना में 17 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन किया जायेगा। नगर पंचायत त्योंथर, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत चाकघाट में 19 जनवरी को, नगर पंचायत मऊगंज, जनपद पंचायत मऊगंज एवं नगर पंचायत डभौरा एवं जनपद पंचायत जवा में 25 जनवरी को, नगर पंचायत सिरमौर, नगर पंचायत बैकुण्ठपुर और सेमरिया में 30 जनवरी को, नगर पालिक निगम रीवा, जनपद पंचायत रीवा एवं नगर पंचायत गोविंदगढ़ में 6 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत नईगढ़ी तथा जनपद पंचायत नईगढ़ी में 12 फरवरी को, नगर पंचायत गुढ़ तथा जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में 8 फरवरी को, नगर पंचायत मनगवां तथा जनपद पंचायत गंगेव में 10 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह आयोजित किया जायेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now