परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन 20 जनवरी तक आमंत्रित

रीवा, मप्र। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाना है। छात्रों को बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, बीमा एवं व्यापम की परीक्षा के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने की संशोधित अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गयी है। पूर्व में आवेदन 26 दिसंबर तक आमंत्रित किये गये थे। छात्रों के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ा कर 20 जनवरी निर्धारित की गयी है। परीक्षा के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण  की जानकारी प्राचार्य प्रशिक्षण केन्द्र से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन केन्द्र के ईमेल पीईटीसीरीवा एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर अथवा डाक से जमा किये जा सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत विवरण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now