क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, कार जलकर राख़

आज सुबह भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्‍सीडेंट हो गया। जिसमे ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया। हादसा रुड़की में हुआ जब ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपने घर के लिए आ रहे थे। दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह से जल गई है और क्रिकेटर गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

दिल्ली। क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह रूड़की के पास एक्सीडेंट हो गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही थी। वह कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से जा टकराई, जिसके बाद उनकी कार में आग लग गई। उत्तराखंड DG अशोक कुमार के मुताबिक, पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे। एक्सीडेंट के समय पंत कार में अकेले थे। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है।

लाखों फैंस ऋषभ के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now