अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही

रीवा। कलेक्टर रीवा मनोज पुष्प के दिशा निर्देशों पर जिले में खनिज की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाहियां जारी है इसी तारतम्य में खनि निरीक्षक वीर सिंह की अगुवाई में आज टीम द्वारा ग्राम दादर(रहट) में खदानों के निरीक्षण के दौरान तीन ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध उत्खनन में लिप्त पाए गए जिनके पास विधिक अनुमति प्राप्त नही थी, तीनों वाहनों को जप्त कर सूर्क्षार्थ खड़ा कराया गया एवम अवैध उत्खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सभी प्रकरणों को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

  • बोल्डर पत्थर का उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now