रीवा जिले में फिर पकड़ी गई अवैध धान

अवैध रूप से उपार्जन के लिए लाई जा रही लगभग 40 हजार रुपए की 50 क्विंटल धान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। जब्त धान को सरकारी गोदाम में रखवाया गया है। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक नजर
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बार्डर पर स्थित कई गांवों के रास्ते उत्तर प्रदेश से धान परिवहन की जा रही है , जिसका साक्ष्य भी उपलब्ध है। इस मामले में शासन – प्रशासन द्वारा लगतार धर-पकड़ की जा रही लेकिन अवैध परिवहन में अंकुश नहीं लग पा रहा है। जानकरी के मुताबिक चुनरी के रास्ते अवैध रूप से धान खरीदी केन्द्रों पर बिक्री हेतु लायी जा रही थी। जिसमें यह स्पष्ट होता है कि चेक पोस्ट पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है , वह वहां से नदारद रहते हैं और धड़ल्ले से धान की खेप पहुंचाई जाती है। जब इसकी भनक नायब तहसीलदार उमेश तिवारी को लगी तो मौक़े पर पहुँच कर पकड़ लिया गया। जिसके बाद अवैध परिवहन करने वाले लोग बेहद ही बेख़ौफ़ तरीके से बात करते दिखे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now