सड़क हादसा : चाकघाट टमस नदी पुल पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

चाकघाट नेशनल हाईवे-30 स्थित टमस नदी के पुराने पुल पर गुरुवार रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक आदिवासी (उम्र 28-30 वर्ष), निवासी ग्राम फरहदी के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक प्रतिदिन की तरह चाकघाट में मजदूरी करने आया था और काम खत्म कर अपनी बाइक से वापस अपने गांव फरहदी की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह टमस नदी के पुराने पुल पर पहुंचा, बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चाकघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now