बड़ी खबर : हनुमना में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ से आक्रोश, पुलिस जांच जारी

मऊगंज जिले के हनुमना नगर (वार्ड क्र. 9) में असामाजिक तत्वों द्वारा केनवा तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर की नंदी बाबा की प्रतिमा और गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांधी कमेटी के अध्यक्ष राजा बाबू गुप्ता ने पुलिस थाने में औपचारिक FIR दर्ज कराई है। एसडीएम राजेश मेहता, एसडीओपी सचिन पाठक और टीआई राजेश पटेल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पूर्व विधायक की चेतावनी : पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने भोपाल से सीधे घटनास्थल पहुँचकर प्रशासन को 48 घंटे के भीतर दोषियों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने तथा 2 अक्टूबर से पहले गांधी जी की नई प्रतिमा स्थापित करने की चेतावनी दी। समय पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। नगर परिषद अध्यक्ष सोनू आशुतोष गुप्ता ने घोषणा की है कि वे स्वयं शीघ्र ही गांधी जी और नंदी बाबा की नई मूर्तियां स्थापित करवाएंगे। एसडीएम ने नगरवासियों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि मूर्तियों की विधिवत पुनर्स्थापना कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now