बड़ी ख़बर : अंगूठा लगवाकर निकाली पर्ची, नहीं दिया राशन, एफआईआर दर्ज

लैन बधरी के सेल्समैन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

सेवा सहकारी समिति बड़ागांव के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान लैन बधरी के सेल्समैन राजेश प्रसाद त्रिपाठी के विरूद्ध थाना सेमरिया में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश ताण्डेकर ने बताया कि सेल्समैन द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने तथा खाद्यान्न की अवैध बिक्री पर यह कार्रवाई की गई है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि दुकान की जाँच करने पर दुकान में खाद्यान्न पोर्टल पर दर्ज मात्रा के विरूद्ध 8686 किलोग्राम गेंहू, 996 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल, 3 किलोग्राम शक्कर तथा 60 किलोग्राम मूंग कम पाई गई। दुकान में 1711 किलोग्राम नमक अधिक पाया गया। जाँच के दौरान मौके पर उपस्थित राशन कार्डधारियों के बयान लिए गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि सेल्समैन द्वारा माह मई तथा जुलाई 2026 की पर्ची पीओएस मशीन से निकाली गई है, किन्तु खाद्यान्न नहीं दिया गया है। कई उपभोक्ताओं को जून माह में भी अंगूठा लगवाकर पर्ची काट दी गई किन्तु खाद्यान्न नहीं दिया गया है। खाद्यान्न के संबंध में जानकारी लेने पर सेल्समैन द्वारा गाली-गलौज की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई की कमी पाई गई तथा सूचना बोर्ड लगा नहीं पाया गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनीत मिश्रा द्वारा दिए गए जाँच प्रतिवेदन के आधार पर सेल्समैन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके विरूद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now