मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक

श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा IAS मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अन्तमर्गत विभिन्न् योजनाओं की समीक्षा बैंठक जनपद पंचायत हनुमना के सभागार में सुबह 10.30 बजे से 2.30 बजे दोपहर तक आयोजित की गई जिसमें श्री राजेश कुमार मेहता अनुविभागीय अधिकारी राजस्वं हनुमना एवं प्रभारी मुख्यी कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना, जिला पंचायत के प्रभारी अधिकारी आवास, एसबीएम, निर्माण, एमडीएम, एनआरएलएम, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ, एएओ, बी.सी आवास, एसबीएम, एडीईओ, पीसीओ एवं सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्त र्गत की समीक्षा की गई अत्यएधिक संख्यां में विगत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए तथा पीएमएवाय-जी प्रथम चरण के विलंबित अपूर्ण आवासों में से (Category A) में चिन्हित आवास पूर्ण करना एवं (Category B) में चिन्हित प्रकरणों में वसूली की कार्यवाही की जावें। 2-3 बर्ष पूर्व आवास की राशि प्राप्त होने बावजूद भी आवास पूर्ण न कराने वाले हितग्राहियों से वसूली कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार करायें जाने हेतु सुझाव व निर्देश एसडीएम हनुमना को दिये गये। वीबी जीरामजी योजना अन्तर्गत लेबर नियोजन, प्रगतिरत कार्यो पर मस्ट र जारी की स्थिति की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई तथा मॉ की बगिया के नाम के कार्यो को पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
PM पोषण (MDM) – किचन शेड मरम्मत/समूहो द्वारा क्रय किए गए वर्तनो की समीक्षा की गई तथा उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र दिए जाने के निर्देश दिए गए।

ग्राम रोजगार सहायक – ग्राम पंचायत गौरी के द्वारा लेबर का नियोजन न करने एवं आवास का जीओ टैग न करने व मस्टर जारी न कराने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत दमोदरगढ, हटवा निर्भवनाथ, भगदेवा के जीआरएस के द्वारा आवास की प्रगति न आने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत बिरहा कन्हारई, जमुई के जीआरएस के द्वारा कार्यो का मस्टर जारी न किए जाने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत सचिव – ग्राम पंचायत ढावा तिवरियान सचिव के द्वारा परिवार पंजीयन न होने व आवास की प्रगति खराब होने एवं समीक्षा बैंठक से विना सूचना अनुपस्थित रहने के अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत भगदेवा एवं समुई के सचिव के द्वारा आवास एवं नरेगा की प्रगति खराब होने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत दुबगवा के सचिव के द्वारा आवास एवं नरेगा कोई जानकारी न देने के कारण अनुशासनात्मवक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। श्री वैभव मिश्रा, उपयंत्री के द्वारा जीरामजी व आवास की प्रगति खराब होने एवं ग्राम पंचायतों में न आने के कारण व समीक्षा बैंठक में विना सूचना अनुपस्थित रहने के अनुशासनात्माक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय के स्त्रोत (OSR) संपत्ति कर हेतु पंचायत दर्पण पोर्टल पर प्रत्येक परिवार का पंजीयन तथा संपत्ति कर के बिल चालान जनरेट करने तथा जल, प्रकाश एवं स्वच्छता प्रभार हेतु समस्त हितग्राहियों का पंचायत दर्पण पोर्टल पर पंजीयन कराए जाने के निर्देश दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन – व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय (HHL) निर्माण की प्रगति एवं भुगतान एवं WOW प्रगति की समीक्षा की गई तथा शासकीय भवनो विद्धालय, पंचायत भवनो आदि की सफाई WOW के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए गए।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वे सहायता समूहो/सदस्योा के बैंक लिंकेज एवं लखपति दीदी के सर्वे की सीएलएफ वार समीक्षा की गई तथा स्वो सहायता समूह की महिलाओं की विभिन्ना गतिविधियों से जोडने के निर्देश दिए गए जिससे समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आमदनी प्राप्त हो सके। प्रधानमंत्री जल ग्रहण सिचांई योजना (वाटरशेड) की समीक्षा की गई जिसमें जीओलाजिस्ट को आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह के महिला सदस्यों की आयमूलक गतिविधियों बढाए जाने हेतु सहयोग प्रदाय करने के संबंध में निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की जिला स्‍तरीय समीक्षा बैंठक जनपद पंचायत हनुमना के सभागार में आयोजित की गई।
श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा IAS मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैंठक दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक शिक्षा विभाग की 3.30 बजे से 4.30 बजे तक एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा 4.30 बजे से 5.30 बजे तक नवीन तहसील भवन हनुमना के सभागार में आयोजित की गई जिसमें श्री राजेश कुमार मेहता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जनपद पंचायत हनुमना, मऊगंज जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्‍तरीय अधिकारी एवं हनुमना एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी वं ब्‍लाक स्‍तरीय अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे। संबंधित विभागो की संचालित विभिन्‍न हितग्राहीमूलक एवं सामुदायिक मूलक योजनाओं की मदवार समीक्षा की गई तथा संबंधित योजनाओं को जन जन तक पहुचाए जाने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now