बड़ी खबर : थाना जवा पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

जवा, रीवा। पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुमरे के मार्गदर्शन में थाना जवा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार फरियादी सूरज कुमार रजक पिता महगू प्रसाद रजक उम्र 18 वर्ष निवासी नेगुरा थाना जवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका रेडमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल उसके घर से चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर थाना जवा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही शिवम आदिवासी पिता बृजलाल आदिवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेगुरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन कीमत करीब 15,000 रुपये जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 31.08.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविन्द सिंह, सउनि अखिलेश्वर सिंह, आरक्षक 1148 वेद प्रकाश वर्मा और आरक्षक 1037 शरद पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now