बड़ी ख़बर : चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों से सीधी बातचीत

संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के बाढ़ प्रभावितों को बंधाया ढाढस।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को प्रातः रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सीधे चित्रकूट पहुंचे।उन्होंने चित्रकूट विकास प्राधिकरण के कार्यालय में बनाए गए आश्रय स्थल पर बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों से बातचीत कर उन्हें राहत सहायता सामग्री भी वितरित की।उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी की बाढ़ से नदी का पानी घरो में घुसने से काफी नुकसान हुआ है।इसके अलावा चित्रकूट की अधोसंरचनाओं को भी क्षति पहुंची है।उन्होंने सभी प्रभावितों से कहा कि सरकार और प्रशासन आपदा की घड़ी में आपके साथ है।सभी प्रभावितों को उनके हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट में जनजीवन सामान्य होने तक बरिशठ प्रशासनिक अधिकारी यही रहकर राहत पहुंचाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आश्रय स्थल पर बांदा के बबेरू से आए श्रद्धालु राजू सिंह से बात की।राजू सिंह ने बताया कि 20 लोगो के साथ कामता नाथ स्वामी के दर्शन करने आए थे। बाढ़ का पानी होने से अपने घर वापस नहीं लौट पाए । आश्रय स्थल पर भोजन , पानी ,नाश्ते की उचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आश्रय स्थल पर बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राहत सहायता सामग्री भी वितरित की।

विंध्य की बेहतरीन खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से क्लिक 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now