संयुक्त निदेशक जनगणना ने मकान गणना कार्य का किया गया निरीक्षण

मऊगंज जिले में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान गणना का कार्य जारी है। संयुक्त निदेशक जनगणना कार्य भोपाल रामावतार पटेल ने मऊगंज, देवतालाब में मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के कार्य में पायी गई कमियों के सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों से जारी मकान गणना कार्य की जानकारी ली गई और प्रगणकों को निर्धारित तिथि तक मकान गणना का कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी अधिकारी मोहित साहू, सीएमओ राहुल शर्मा, तहसीलदार बीरेन्द्र कुमार पटेल एवं उमाकांत शर्मा उपस्थित रहे।

निरीक्षण के उपरांत जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय की अध्यक्षता में तथा संयुक्त निदेशक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व गणना की समीक्षा की गयी। बैठक में निर्देश दिये गये कि पूरी तत्परता के साथ प्रथम चरण में किये जा रहे कार्य का समय सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now