बाल विवाह : अकौरी में रोका गया बाल विवाह

नईगढ़ी के अकौरी में होने जा रहा बाल विवाह रोक दिया गया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश में बाल विवाह रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्था अहिंसा वेलफेयर सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह रोकने की  कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान जिला समन्वयक सुरेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, आशीष कुमार शुक्ला एवं विभागीय पर्यवेक्षक दुर्गा मरावी सहित टीम मौके पर उपस्थित रही। टीम ने संबंधित परिवार को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी। समझाइश के बाद परिवार ने बाल विवाह न करने पर सहमति जताई, जिसके पश्चात मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों की तत्परता से बाल विवाह को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now