जनगणना 2027 : प्रथम चरण के लिये प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत जिले में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इस क्रम में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय सहित सभी नगर परिषदों व तहसील कार्यालयों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा प्रशिक्षण के संबंध में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।

प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश में एक मई से 30 मई तक एक साथ संचालित किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में देशभर में संपन्न कराया जाएगा। प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से दिया जा रहा है, जिसमें जनगणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 में आधुनिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा तथा संपूर्ण कार्य की निगरानी जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (सीएम एमएस) के माध्यम से की जाएगी। प्रशिक्षित प्रगणक एक मई से 30 मई तक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे एवं निर्धारित प्रारूप में आंकड़े संकलित करेंगे।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now