जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 5769.35 मीट्रिक टन हुई गेंहू की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक 1904 किसानों से 5769.35 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण व निगरानी करें। उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दिशा निर्देशानुसार निर्धारित गेंहू की मात्रा बोरे में भरी जाय तथा गुणवत्ता पूर्ण गेंहू का उपार्जन किया जाय। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि सीमावर्ती राज्य से किसी भी स्थिति में उपार्जन के लिए गेंहू की आवक न हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जाय। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कम्प्यूटर इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना तथा किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं छाया की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने उपार्जित गेंहू के समुचित भण्डारण व परिवहन के भी निर्देश वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम सहित राजस्व विभाग का अमला व उपार्जन कार्य में संलग्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी पूरी सजगकता के साथ उपार्जन कार्य संपादित करायें।

जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 12616 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिले में 76 खरीदी केन्द्रों में गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now