बड़ी ख़बर : बढ़ते तापमान के कारण स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन

रीवा जिले में वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्र-हित में स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले संचालित होने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध विद्यालयों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है । यह नया नियम नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं पर लागू होगा, जिसके तहत अब शाला संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत कर दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार स्कूल के शैक्षणिक और अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहकर अपने विभागीय कार्यों को पूर्ण करेंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम और अन्य आवश्यक गतिविधियाँ अपनी पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होती रहेंगी। कलेक्टर ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now