दिनांक 17 मार्च 2026 को जन अभियान परिषद रीवा के संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक जी जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार जी ब्लॉक समन्वयक अनीता मिश्रा जी के निर्देशन में लीड संस्था सूरज विकास समिति सेंगरवार चाकघाट द्वारा सूरज पब्लिक स्कूल सेंगरवार चाकघाट में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति चाकघाट, देऊपा, राजापुर, बरेठी कला, गोपालपुरवा, सतपुरा की एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के संभाग प्रभारी आनंद पांडेय जी , विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी अनिल द्विवेदी जी एवं संस्था के प्राचार्य मुकेश शुक्ल जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में सर्वप्रमुख मां सरस्वती जी और भारत माता जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का एवं प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों का बैच एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में नवांकुर संस्था जनहित बहुउद्देशीय समिति सोहागी के अध्यक्ष राजीव दुबे जी ने समितियों के दस्तावेजी करण और संस्था का फार्म एवं सोसायटी में पंजीयन पर विस्तृत जानकारी दी गई संस्था में प्रशिक्षक युवा समाजसेवी दया नाथ वर्मा द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई , कार्यक्रम में प्रशिक्षक एवं परामर्शदाता नीरज तिवारी जी द्वारा एमपीजेएपी एप पर फीडिंग की विस्तृत जानकारी दी गई प्रशिक्षक एवं परामर्शदाता राजेश जी द्वारा सी एमसीएलडीपी कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में सूरज विकास समिति के सचिव शिवा कांत पांडेय द्वारा जन अभियान परिषद के समितियों के प्रति कार्य , अवधारणा, उद्देश्य, ग्राम चयन, ग्राम विकास, स्वच्छता, जल संवर्धन, नशा मुक्ति, इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी को संभाग प्रभारी आनंद पांडेय जी द्वारा प्रमाणपत्र, फाइल बैग, पेन वितरण किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन सचिव शिवा कांत पांडेय जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति देऊपा अध्यक्ष पंकज शुक्ल जी, प्रस्फुटन समिति राजापुर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, प्रस्फुटन समिति गोपालपुरवा अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय जी, प्रस्फुटन समिति बरेठी कला अध्यक्ष सुशील यादव जी, प्रस्फुटन समिति सतपुरा अध्यक्ष प्रीति पाण्डेय जी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव जी एवं सचिव विवेक सिंह जी के साथ समाजसेवी विनय तिवारी, कपिल शुक्ला, प्रदीप जी के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें



