त्योंथर, रीवा। उत्तर प्रदेश से लाई गई तक़रीबन 224 क्विन्टल धान हुई जप्त
जिले भर में दिनांक 28 नवम्बर 2022 से उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी शुरू करने की प्रशासनीक तैयारीयाँ जोरों पर है।
वहीं कुछ लोगों द्वारा अनैतिक लाभ लेने की मनसा से अवैध विक्रय के लिए धान का भण्डारण उत्तर प्रदेश से लाकर भी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से धान को औने – पोने दाम पर खरीद कर रीवा जिले में लाने का प्लान किया जा रहा है या धान का अवैध भण्डारण किया जा चूका है। साथ ही कई लोगों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि ऐसे लोग समिति में कार्यरत कर्मचारियों से साठ – गांठ कर धान कि अवैध विक्री करते हैं।
आज दिनांक 27/11/2022 को जिला कलेक्टर मनोज पुष्प के मार्ग दर्शन में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक ने जनपद त्योंथर के पूर्वांचल में बसे रायपुर, सोनौरी में कई जगहों पर छापा मार धान जप्त की है। जिसमें बड़ी खेप कि जप्ती गडरपूर्वा गाँव में हुई है , जो कि अवैध विक्री के लिए जमाखोरी कि जा चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक मणिशंकर पिता अयोध्या प्रसाद के यहाँ से 80 बोरी , कृष्ण कुमार पिता अयोध्या प्रसाद के यहाँ से 460 बोरी , अनुमानित तक़रीबन 224 कुंतल धान की जप्ती की गई जबकी इन दोनों व्यक्तियों द्वारा यह बताया गया की यह धान संतोष कुमार गौतम पिता राजेन्द्र प्रसाद गौतम ग्राम गडरपूर्वा की है।
नाकों के नाक के नीचे से अवैध ख़ेप
शासन – प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है , कि कैसे वो इन अवैध विक्रेताओं पर नकेल कसे और सिर्फ जिले के किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवा सके। हालाँकि पहले भी और आज भी उन्ही लोगों के ख़िलाफ़ सबूत इकट्ठे हुए हैं जो रहवासी तो रीवा , मध्य प्रदेश के हैं लेकिन ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में अन्य किसानों का हक़ मार रहे हैं। अवैध धान कि खेप रोकने के लिए शासन – प्रशासन ने नाके तो बना दिए लेकिन इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है कि , इन्ही नाकों के नाक के नीचे से धान कि अवैध ख़ेप भी निकल जाती है। प्रशासन की आँखों में धूल झोक कर कुछ लोग ऐसे ही हर वर्ष धान का खुला अवैध व्यापार करतें हैं। खासकर सोनौरी खरीदी केन्द्र में धाँधली का यह खेल हर वर्ष ही होता आया है। यहाँ कई काश्तकारों द्वारा उत्तर प्रदेश से कम कीमत की धान खरीद कर उसे समर्थन मूल्य पर बेच कर अपने खातों को पैसों से भर लेते हैं , जिसमें सोनौरी समिति में धान बेंच कर लाखों कमानें के इस खेल में समितियों का भी पूर्ण सहयोग रहता है।
एक नजर
आज कि जप्ती में नायब तहसीलदार रवि श्रीवास्तव वृत्त रायपुर सोनौरी ,पटवारी अवधेश मिश्रा रायपुर सोनौरी समिति प्रबंधन विनोद तिवारी अतरैला समिति प्रबंधक राघवेंद्र उपाध्याय सोनौरी एवं सोनौरी चौकी प्रभारी वी सी विश्वास अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
संवाददाता – ब्रह्मानंद त्रिपाठी , बहरैचा