अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न , मिले नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष

त्योंथर, मप्र। अधिवक्ता संघ त्योंथर एवं जवा में संपन्न कराए गए चुनाव का परिणाम घोषित

आपको बता दें कि निर्वाचन दिनांक 25/11/22 को संपन्न कराए गए थे, जिसका परिणाम शाम को भी घोषित कर दिए गए थे। अधिवक्ता संघ के चुनाव में मुख्य रूप से तीन पद के लिए निर्वाचन कराया गया था। जिसमें अध्यक्ष , उपाध्यक्ष ,सचिव के पदों के लिए वोटिंग की गई थी। चुनाव परिणाम में अधिवक्ता संघ को नए अध्यक्ष के रूप में राज बहादुर सिंह सोलंकी जी निर्वाचित हुए हैं, साथ ही उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला जी, सचिव घनश्याम शुक्ला जी को भी भारी मतों से विजई बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक चुनाव के लिए पूर्व में ही मतदाता सूची तैयार कर ली गई थी एवं निर्धारित अधिवक्ताओं ने इस हेतु अपने उम्मीदवार का चयन किया है। संघ की बाकी कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पदों के लिए निर्विरोध सदस्यों को पूर्व में ही चुन लिया गया था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राज बहादुर सोलंकी को 129 वोट मिले, रमेश द्विवेदी को 65 वोट मिले। उपाध्यक्ष- पद के लिए रमेश शुक्ला को 146 वोट मिले विवेक तिवारी को 87 वोट मिले, सचिव पद के लिए घनश्याम शुक्ला में 145 वोट मिले, एवं श्रवण कुमार सिंह को 87 वोट मिले थे।

अधिवक्ता संघ जवा का भी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
अधिवक्ता संघ जवा का चुनाव भी शांतिपूर्ण व सर्व सम्मति सम्पन्न हुआ। चुनाव परिणाम में अधिवक्ता संघ जवा के नए अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अभिलाष तिवारी, सचिव राधेश्याम तिवारी, सह सचिव श्रवण कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष रामरतन गुप्ता, ग्रंथपाल दिनेश प्रसाद गुप्ता, सदस्य कार्य कारणी दिनेश प्रताप सिंह गहरवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now