रीना साकेत के पिता सुखेंद्र साकेत और माँ ललिता साकेत, ग्राम सुरसा कला के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने दहेज के लिए या अन्य किसी कारण से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शिवपुरवा चौकी थाना गोविंदगढ़ क्षेत्र से है। जहां नव विवाहिता रीना साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मायके पक्ष ने दहेज की मांग की बात कही है। मृतिका रीना साकेत के माता-पिता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही रीना को दहेज के लिए परेशान किया जाता है। परिजनों के अनुसार पति, सास ससुर, जेठ, जेठानी द्वारा आए दिन मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा। मइके पक्ष का कहना है कि कई बार समझौते और सामाजिक बैठकों के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। परिजनों का आरोप है की घटना के बाद जब वे न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंचे तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। परिजनों का कहना है की अगर समय रहते शिकायतों पर ध्यान दिया गया होता तो शायद रीना आज जीवित होती।



