बड़ी ख़बर : 12 जनवरी से 31 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान

आमजनता की समस्याओं को हल करने तथा विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 12 जनवरी से 31 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 12 जनवरी से 15 फरवरी तक शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर आमजनता से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। सभी आवेदन पत्रों को नोडल अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज कराया गया।

कलेक्टर ने बताया कि अभियान का दूसरा चरण 16 फरवरी से शुरू हो गया है जो 16 मार्च तक चलेगा। इस चरण में ग्राम पंचायतों के क्ल्स्टर और नगरीय निकायों में शिविर लगाकर आमजनता को आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी दी जाएगी। निराकरण की जानकारी पोर्टल पर भी दर्ज की जाएगी। अभियान का तीसरा चरण 16 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा। इस चरण में ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्र के वार्डों में शिविर लगाकर आवेदन पत्रों का निराकरण किया जाएगा। अभियान के चौथे चरण में 26 मार्च से 31 मार्च तक जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में शिविर आयोजित करके पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जाएगा। पूरे अभियान की मॉनीटरिंग तथा सम्पूर्ण कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now