जरा संभल कर चलिए ये सड़क उसने बनाई है

त्योंथर, रीवा। सड़क में गढ्ढे या गढ्ढे में सड़क, तीव्र गति से हो रही छतिग्रस्त

हल ही में निर्माण किया गया बघेड़ी – सोनौरी मुख्य मार्ग अब अपनी असली पहचान जगजाहिर कर रहा है।
अगर आप इस मार्ग पर कभी – कभी भी चलते हैं तो आपको सड़क महसूस करा देगी उसके निर्माण में हुए भ्रस्टाचार को।
यहाँ तक की कई जगह , जहाँ की संकेतांक होना अति आवश्यक होता है वो आज तक लग ही नहीं पाए। और सबसे बड़ी बात सड़क के अगल – बगल कौन से गाँव हैं , उनका नाम तक ठीक से नहीं लिखा पाया गया।

 

जानकारी के अनुसार बघेड़ी – सुनौरी मार्ग बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा ही बनाया गया है। बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी एक ऐसा नाम जिस पर कई बार गंभीर आरोप लगने और सिध्द होने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। जिससे लोगों के बीच अंदाजा लगाया जाता है कि तत्कालीन सरकार कि सरपरस्ती शायद बंसल पर ब्रह्मा जी का वरदान है , जिसकी वजह से बंसल को इन सब में रियायत मिल जाती है। सरपरस्ती शायद बंसल पर ब्रह्मा जी का वरदान है , जिसकी वजह से बंसल को इन सब में रियायत मिल जाती है। Click Here

 

लोगों की माने तो क्षेत्र में लगातार घट रही दुर्घटनाओ में पूर्णतः दोषी निर्माण कंपनी के होने की बात कई जाँच
अधिकारियों ने कही फिर भी नतीजा शून्य ही रहा। आख़िर क्यों सारा तंत्र निर्माण कंपनी के बचाव में चुपचाप
खड़ा हो जाता है ?

एक नज़र सड़क की हालत पर
बघेड़ी से सोनौरी जाते वक़्त कई जगह पर सड़क इस तरह मिलती है की दो पहिया चालक के लिए बेहद खतरनाक
साबित हो सकती है। उसके आलावा रोड पर रिफ्लेक्टर को चिपकने के लिए लोहे की बड़ी – बड़ी कीलें भी कंपनी
द्वारा लगायी गई थी। जिसमे रिफ्लेक्टर कई जगह टूट चूका है और बड़ी कीलें सड़क से ऊपर झांक रही हैं , जो प्रायः
वाहनों के टायर फाड़ने का काम करती हैं। फिर चाहे वो वाहन दो पहिया हो या या चार पहिया। हो सकता है बड़े
वाहनों को कोई फर्क नहीं पड़ता हो क्यूंकि टायर काफी चौड़े होते हैं लेकिन छोटे वाहनों का क्या , जो इस लीक में
फसें तो ? 

कई स्कूल के आसपास गति सीमा सम्बन्धी संकेतांक भी नहीं दिखे और ना ही स्कूल का संकेतांक मिला।
यहाँ तक की कई गाँव के नाम तो ऐसे लिखे हैं की हिंदी जानने वालों के लिए मुसीबत बन जाते हैं।
और कुछ गाँव तो इस तख्ता (board) से भी महरूम रह गए।

सार
सरकार एक तरफ लाखों किलोमीटर सड़क बनाने का दावा कर रही है और दूसरी तरफ सड़क निर्माण कम्पनियाँ
इस तरह की गुणवत्ता विहीन सड़क बना कर लोगों के लिए परेशानियाँ खड़ी कर रही हैं।
अब ऐसे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि जनता का भरोषा उन पर बना रहे और उनका
जान – मॉल भी सुरक्षित गंतव्य तक पहुँच सके।

संवाददाता – ब्रहमानंद त्रिपाठी , बहरैचा

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now