शासकीय महाविद्यालय देवतालाब में 24 सितंबर को रोजगार मेला

युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय देवतालाब में 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 8 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में  बजाज ऑटो प्रा.लि. पुणे महाराष्ट्र, आमधनी प्रा. लि. अपोलो टायर्स गुजरात, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा. लि. रीवा, मिग्मा पैकट्रॉन प्रा. लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा तथा प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now