मातृ शक्ति के स्वस्थ रहने से ही समाज सशक्त होगा – सांसद

जिले भर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर महासेवा अभियान का शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुरूआत हुई तथा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित होने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का भी शुभारंभ हुआ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धार जिले में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास कर जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। प्रधानमंत्री जी के लाइव समारोह को जिला चिकित्सालय रीवा में आयोजित कार्यक्रम में देखा गया। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रधानमंत्री जी को साधुवाद दिया कि उन्होंने अपना 75वां जन्म दिवस मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आदिवासी भाई बहनों के मध्य मनाया।

कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। स्वस्थ्य व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो आगे बढ़ने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जन्म दिवस पर किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लाने का माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के स्वस्थ रहने से ही समाज सशक्त होगा।      सांसद ने उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ सेवा पखवाड़ा की शुरूआत हुई है। उन्होंने रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान करने वालों को साधुवाद दिया।

नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित हुआ:- जिला चिकित्सालय में महिलाओं में एनीमिया, कैंसर, क्षय रोग, मोतिया विंद, ग्लुकोमा के साथ ही रक्तचाप, मधुमेह, टीबी सहित संचारी व असंचारी रोगों की पहचान के लिये जांच की गई। इस दौरान 967 व्यक्तियों की जांच की गयी। गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ  महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। शिविर के प्रथम दिन 80 लोगों की हीमोग्लोबिन, 143 रक्तचाप, 116 के मधुमेह, 5 सरवाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 62 ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 4 ब्रोस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, 93 सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा अन्य 233 लोगों की जांच की गयी। इस अवसर पर 79 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। प्रथम दिवस जांच के दौरान 27 मेजर सर्जरी तथा एक माइनर सर्जरी का चिन्हांकन किया गया।

सौ से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान:- जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 87 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मनगवां विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीयजनों ने रक्तदान किया।

पोषण प्रदर्शनी लगाई गई :- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पोषण माह में पोषण जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, कमलेश्वर सिंह, डॉ. अजय सिंह, महामंत्री राजेश पाण्डेय, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी नयन सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now