हनुमना में चार उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

मऊगंज जिले के हनुमना अनुभाग के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान अतरैला, बसिगड़ा, पटेहरा 2505043 तथा रमकुड़वा ग्राम की दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित हैं। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधानों के तहत की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी ने बताया कि पात्र संस्थाओं में मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत वर्गीकृत उपभोक्ता समिति, विपणन सहकारी समिति, उत्पादक सहकारी समिति, संसाधन सहकारी समिति, बहुप्रयोजन समिति, महिला स्वसहायता समूह तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति शामिल हैं। इनके द्वारा दुकान के संचालन के लिए 22 सितम्बर को शाम 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय हनुमना में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। महिला स्वसहायता समूह के संबंध में में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रावधानों के तहत निर्धारित शर्तों का पूरा होना आवश्यक है। इस संबंध में विस्तृत विवरण एसडीएम कार्यालय हनुमना तथा कलेक्ट्रेट मऊगंज की खाद्य शाखा से प्राप्त किए जा सकते हैं। एसडीएम हनुमना को किसी भी स्तर पर आवंटन प्रक्रिया निरस्त करने का पूरा अधिकार होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now