जिला न्यायालय एवं बाल संप्रेक्षण गृह में किया गया योग

विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान की उपस्थिति में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र कुमार, अन्य न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री समीर कुमार मिश्र एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा ने भी योग किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि योग करने से हमारा तन एवं मन दोनों स्वस्थ रहता है। निरंतर योग करने से हमारे मन में शुद्ध विचार उत्पन्न होते हैं। योगाचार्य डॉ केपी शर्मा एवं योगाचार्य अरविंद पाण्डेय द्वारा योग की क्रियाएं कराई गईं। बाल संप्रेक्षण गृह में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री समीर कुमार मिश्र की उपस्थिति में बालकों को योग कराया गया। इस दौरान निश्चल कुमार सिंह, न्यायालय के कर्मचारी व विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now