विश्व योग दिवस पर जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम पंचायत में होंगे सामूहिक योगाभ्यास

योग विद्या देश विशिष्ट पहचान है। हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। शासन द्वारा योग दिवस के संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार इस वर्ष 21 जून को जिला, विकासखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस पर सभी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित होंगे। योग दिवस के कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिसकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों, आद्योगिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योग दिवस में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों का पंजीयन भारत सरकार की वेबसाइट योगा डॉट आयुष डॉट जीओभी डॉट/इन योगा-संगम में पंजीयन कराना होगा। इस वर्ष एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर योग दिवस के कार्यक्रम केन्द्रित होंगे।

इस वर्ष योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों में योगाभ्यास के विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। अनूपपुर जिले में अमरकंटक, रायसेन जिले में भीमबैठका गुफा, भोपाल जिले में रानी कमलापति महल, उमरिया जिले में बांधवगढ़, ग्वालियर जिले में मान सिंह महल के पास, छतरपुर जिले में खजुराहो के मंदिर में योग दिवस के कार्यक्रम होंगे। इसी तरह निवाड़ी जिले के ओरछा में, रायसेन जिले के सांची स्तूप के पास, धार जिले में माण्डू में जहाज महल के सामने तथा खरगौन जिले के महेश्वर में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रीवा में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उमावि मार्तण्ड क्रमांक एक के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। योग दिवस के कार्यक्रम प्रात: 6 बजे शुरू होंगे। इसमें 6 बजे से 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा। इसके बाद भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के योग दिवस संदेश और उद्बोधन का सुबह 6.30 बजे से 6.40 बजे तक सजीव प्रसारण सभी स्थलों में दिखाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विशाखापट्नम से योग दिवस के उद्बोधन का सुबह 6.40 बजे से सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक निर्धारित योग प्रोटोकाल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास होगा। प्रत्येक आयोजन स्थल पर प्रशिक्षित योग शिक्षक की निगरानी में योगाभ्यास कराया जाएगा। सभी जिला मुख्यालय, विकासखण्ड मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर योग दिवस में योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे। इनमें अधिक से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की भी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महिला स्वसहायता समूहों के लिए पृथक से योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।