अपात्र हितग्राहियों का पोर्टल से नाम हटाने के लिए 20 और 21 जून को लगेंगे शिविर

खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र हितग्राहियों के नाम दो दिन में अलग करें – कलेक्टर

खाद्य सुरक्षा योजना के सभी हितग्राहियों का ई केवाईसी अपडेशन किया जा चुका है। एम राशन मित्र पोर्टल में दर्ज मृत, विषमतामूलक परिवार, डुप्लीकेट तथा स्थाई रूप से पलायन कर गए हितग्राहियों के नाम स्थानीय निकायों की लॉगिन आईडी से पृथक किए जा रहे हैं। इसके लिए नगरीय निकाय के सभी वार्डों और सभी ग्राम पंचायतों में 20 और 21 जून को शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि 20 और 21 जून को लगाए जा रहे शिविरों में सभी अपात्र हितग्राहियों के नाम पोर्टल से पृथक कराएं। प्रत्येक सेल्समैन को तथा ग्राम पंचायतों को इसकी सूची दी जा चुकी है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर निगम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। दी गई सूची के अनुसार अपात्र व्यक्तियों के नाम 21 जून तक अनिवार्य रूप से पोर्टल से पृथक करा दें। जिले से कुल 31583 अपात्र व्यक्तियों के नाम पोर्टल से पृथक करने का लक्ष्य है। सभी एसडीएम शिविरों का अनिवार्य रूप से आयोजन कराकर अपात्र व्यक्तियों के नाम पृथक कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now