कृषि वैज्ञानिक विकसित कृषि संकल्प अभियान में दे रहे उन्नत खेती की जानकारी

जिले के सभी विकासखण्डों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक किसानों को उन्नत खेती का मंत्र दे रहे हैं। शिविरों में किसानों को कृषि, पशुपालन तथा मछली पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जल प्रबंधन और जल संरक्षण के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि 10 जून को रीवा विकासखण्ड के ग्राम सुमेधा और बिहरा में शिविर लगाए गए। इनमें कृषि वैज्ञानिक डॉ चन्द्रजीत सिंह ने किसानों को फसलों की कतार से कतार में बोनी, खरपतवार नियंत्रण तथा फसल में खाद के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। किसानों को उनके खेतों की माटी का परीक्षण कराकर मृदा हेल्थ कार्ड बनाने की समझाइश दी गई। शिविर में किसानों को मिल रही उपयोगी जानकारी की प्रशंसा करते हुए सरपंच बिहरा तथा प्रगतिशील किसान अजय सिंह ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी गई। किसानों को कई आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। कृषि विभाग किसानों के बीच जाकर सदैव मार्गदशन करे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now