महानिदेशक जेल जीपी सिंह के निर्देश पर सुधारात्मक सेवाएं अन्तर्गत केन्द्रीय जेल में परिरुद्ध बंदियों को युग पुरोहित का प्रशिक्षण आरंभ किया गया है। जेल अधीक्षक केन्द्रीय के विशेष प्रयास से गायत्री परिवार के आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन में परिरुद्ध बंदियों का युग पुरोहित का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में 30 बंदी सम्मिलित हुये।
प्रशिक्षण के दौरान गायत्री शक्तिपीठ के आचार्यों द्वारा बंदियों को मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति, विभिन्न श्लोकों के दैनिक वाचन तथा गायत्री मंत्र के नियमित पाठन से प्राप्त होने वाली ऊर्जा के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर योगेन्द्र पमार उप जेल अधीक्षक, राजीव कुमार तिवारी शिक्षक की विशेष भूमिका रही। प्रशिक्षण के दौरान गायत्री परिवार ट्रस्ट गायत्री शक्तिपीठ के आचार्यों देवेश मिश्रा, रामयत्न मिश्रा, अनिल मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव के साथ सतीश कुमार उपाध्याय जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले उप जेल अधीक्षक, श्रीमती पूजा मिश्रा सहायक जेल अधीक्षक, स्वदीप सिंह उपस्थित रहे।