लेट खबर : मऊगंज में कलेक्टर कोर्ट का शुभारंभ, कमिश्नर बी.एस. जमोद ने किया उद्घाटन

मऊगंज जिले में न्यायिक सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज मऊगंज में कलेक्टर कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया। रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बी.एस. जमोद ने फीता काटकर कोर्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कमिश्नर का मूर्ति देकर स्वागत किया और उन्हें कोर्ट की विशेषताओं से अवगत कराया। उद्घाटन समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक, दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि कोर्ट की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को न्याय एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह कोर्ट सप्ताह में एक दिन संचालित होगा, जिससे आम जनता को जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कमिश्नर बी.एस. जमोद ने अपने संबोधन में कलेक्टर जैन की इस अभिनव पहल की सराहना की और कहा कि प्रशासनिक सेवाओं का विकेंद्रीकरण ही सुशासन का आधार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कोर्ट मऊगंज जिले के नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now