चाकघाट। नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 पर सुहागी पहाड़ में एक टेंपो के ऊपर ट्रक में लदे सीमेंट के चादर भरभरा कर गिर जाने से टेंपो में सवार सात लोगों की मौत हो गई। पांच लोग मौके पर ही मर गए जबकि एक व्यक्ति की त्योंथर अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर घायल को रीवा ले जाते समय गंगेव के पास मौत हो गई। 6 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में पोस्टमार्टम किया गया जबकि एक व्यक्ति की गंगेव में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना आज 5 जून की दोपहर लगभग 12:30 बजे की है। एक परिवार के लोग गंगा दशहरा पर्व पर प्रयागराज से गंगा स्नान करके अपने घर की ओर जा रहे थे। टेंपो में सवार यह सभी लोग सोहागी पहाड़ पर पहुंचे थे कि उसी समय रीवा की ओर से आ रही ट्रक जिसमें सीमेंट के चद्दर लदे हुए थे। उसका नियंत्रण खो गया और सड़क के डिवाइटर से टकराते ही ट्रक में लदे सीमेंट के चद्दर टेंपो के ऊपर भरवारा के गिर पड़ा। और टेंपो में सवार लोग उसी के नीचे दब गए। 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। एक व्यक्ति की मृत्यु त्योंथर अस्पताल में पहुंचते समय हो गई। घायलों में से हीरालाल जायसवाल 65 वर्ष की मृत्यु रीवा ले जाते समय गंगेव के पास हो गई। रंजीत जैसवाल 35 वर्ष, रंजीत की पत्नी पिंकी जयसवाल 32 वर्ष, सौरभ जयसवाल 11 वर्ष, मानवी जायसवाल 8 वर्ष, अंबिका जायसवाल 7 वर्ष एवं अरविंद जायसवाल 4 वर्ष की भी मृत्यु हो गई और इन 6लोगों का पोस्टमार्टम त्योंथर अस्पताल में हुआ। घटना के पश्चात क्षेत्र के एसडीएम संजय जैन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी पवन शुक्ला, तहसीलदार त्योंथर अस्पताल परिसर में पहुंचे।
क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी एवं रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा भी
त्योंथर अस्पताल पहुंचकर मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतकों के शव को उनके घर भेजने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई। यह घटना इस क्षेत्र के लिए नई नहीं है। सुहागी पहाड़ पर आए दिन गंभीर हादसे होते रहते हैं और लोग असमय मारते रहते हैं। आज घटित इस वाहन दुर्घटना में टैंपो सवार 10 लोगों में सात लोगों की मौत हो चुकी है। पांच लोग मौके पर ही मर गए थे। एक व्यक्ति की त मृत्यु चौथ अस्पताल ले जाते समय एवं एक व्यक्ति अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हुई। मृतक हीरालाल जयसवाल 65 वर्ष, रामजीत जयसवाल 29 वर्ष, श्रीमती पिंकी जयसवाल 35 वर्ष, कुमारी अंबिका 8 वर्ष (ये सभी ग्राम भमरा, थाना शाहपुर जिला मऊगंज के निवासी हैं) कुमारी मानवी 7 वर्ष, अरविंद 6 वर्ष (ये दोनों ग्राम बहरी थाना देवतालाब जिला मऊगंज निवासी हैं) सौरभ 12 वर्ष (निवासी उमरी जिला मऊगंज) की मौत हो चुकी है। घायलों में श्रीमती रविता, कुमारी अदिति 5 वर्ष प्रियांशु 10 वर्ष है गंभीर रूप से घायल है। मृतक परिजनों को सांत्वना देने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले में सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक, बच्चा शुक्ला, अधिवक्ता अविनाश सिंह, राम लखन गुप्त प्रमुख रहे।
वाहन दुर्घटना के बाद फिर से उठे पुराने सवाल
सोहागी पहाड़ में घाटी इस दुर्घटना ने पूर्वी की तरह इस बार भी कई सवाल खड़े किए। जनमानस के बीच फिर से चर्चा होने लगी। पहाड़ पर दोषपूर्ण सड़क को भी दोषी माना जा रहा है। ओवरलोड वाहनों का परिचलन इस क्षेत्र के लिए आम बात हो चुकी है। जिस पर अभी तक रोक नहीं लगाया जा सका। दुर्घटना के बाद सोहागी थाना पुलिस के द्वारा घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मृतकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए शव वाहन की समस्या दिखाई देने लगी। (राम लखन गुप्त)