मऊगंज में मनाई गई लोकमता अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती

प्रदेश के साथ-साथ मऊगंज जिले में भी लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती मनाई गई। जनपद पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने जन्म जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई मालवा ही नहीं पूरे भारत की श्रेष्ठ शासिका थीं। उन्होंने जन कल्याण को आदर्श मानकर होल्कर साम्राज्य के राजकाज का संचालन किया। उनका जीवन धर्म की सेवा, न्यायप्रियता और लोक मंगल के कार्यों से आदर्श जीवन बना। रानी अहिल्याबाई ने देश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर धर्मशालाओं का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ मंदिर सहित देश के 250 से अधिक मंदिरों का उन्होंने जीर्णोद्धार कराया। राजकाज करते हुए भी उनके हाथों में सदैव पवित्र शिवलिंग विराजमान रहते थे। रानी अहिल्याबाई ने सदियों पहले महिला सशक्तिकरण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया वह आज भी प्रासंगिक है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार रानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पूरे प्रदेश में मना रही है। इसके माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को भी रानी अहिल्याबाई के जीवन को जानने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने भी अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एसडीएम मऊगंज बीके पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लघु नाटिका के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई की जीवनगाथा को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार मऊगंज, स्थानीय जनप्रतिनधिगण तथा आमजन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।