बड़ी खबर : कलेक्टर मऊगंज ने जन शिक्षक को किया निलंबित

कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जन शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ जगन्नाथ साकेत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गई है। जन शिक्षक श्री साकेत द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर अमर्यादित आचरण करने तथा नृत्य करने वाली महिला पर पैसे फेकते हुए अभद्र तरीके से नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी एसडीएम हनुमना से जाँच कराये जाने पर वीडियो प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। जिसके कारण यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में श्री साकेत का मुख्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र हनुमना रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now