वर्षा से पूर्व सड़कों का सुधार कार्य पूरा करायें – कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्षा से पूर्व सभी सड़कों का सुधार कार्य करायें तथा जहां पैच वर्क कराया जाना है वहाँ तत्काल कार्य प्रारंभ करायें।

कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने परफारमेंस ग्रांट के तहत कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य न प्रारंभ होने पर संविदाकार एवं संबंधित एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने मनगवां से चाकघाट मार्ग में निर्माण एजेंसी द्वारा व्यवस्थित ढंग से पैच कार्य न करने पर नोटिस देने के निर्देश एमपीआरडीसी के अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने पीएम जीएस वाय की सड़कों सहित रीवा नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के सुधार कार्य 20 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी नालों, पुलियों की सफाई करायें ताकि वर्षाकाल में निर्वाध पानी की निकासी हो सके। जल भराव न हो। कलेक्टर ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल से पहले डूबने वाले पुल-पुलियों की पहचान कर चेतावनी के बोर्ड लगवाएं तथा निर्माण कार्यों को इस स्तर तक पूर्ण करें ताकि वर्षा के कारण व्यवधान न आने पाए। उन्होंने कहा कि अनुबंध की समय सीमा में कार्य को पूर्ण कराने के लिए कार्यपालन यंत्री अपने स्तर पर संबंधित निर्माण एजेंसी व अधीनस्थ अधिकारियों की समीक्षा करें। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर तथा निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now