आईजी आपके द्वारा जन चौपाल का हुआ आयोजन

रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने नवाचार करते हुए प्रत्येक जिले में निर्धारित स्थल पर जाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा आमजनता से संवाद की पहल की है। इसके लिए थाना क्षेत्र में निर्धारित दिवसों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। मैहर के ग्राम पहाड़ी में आईजी श्री राजपूत ने आपके द्वार जन चौपाल का प्रथम आयोजन किया। आईजी ने कार्यक्रम में आमजनता से कानून और व्यवस्था बनाये रखने, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने और अपराधों पर नियंत्रण के संबंध में आमजनता से संवाद किया। आमजनता को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने की समझाइश दी गयी। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल, सीएसपी राजीव पाठक सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now