कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने रायपुर कर्चुलियान आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-4 का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी में बच्चों के अनुपस्थित रहने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि आंगनवाड़ी में मध्यान्ह भोजन व नाश्ता नियमित तौर पर नहीं दिया जाता। उन्होंने एसडीएम को संबंधित स्वसहायता समूह से जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी में पोषण आहार की अनुपलब्धता को भी कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से अपेक्षा की कि वह भी यह देखें कि आंगनवाड़ी नियमित खुल रही है कि नहीं। बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें तथा प्राप्त होने वाले पोषण आहार की भी मानीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वह स्थान है जहां बच्चों व गर्भवती माताओं की प्रारंभिक जांच व पोषण आहार भी मिलता है अत: इसके नियमित संचालन की मानीटरिंग ग्रामवासी अवश्य करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now