महिलाएं हुनर सीखकर स्वरोजगार करें और आत्मनिर्भर बनें – जिला पंचायत अध्यक्ष

file

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। वह कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में हुनर सीखकर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनें। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए तभी समाज भी आगे बढ़ेगा।

समारोह में जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण से बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिला है। महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सफलतापूर्वक स्वरोजगार स्थापित करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। जन शिक्षण संस्थान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहा है। समारोह में संस्थान के संचालक सुनील शुक्ला ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यों और महिला स्वसहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कोल तथा श्री लिखित मिश्रा द्वारा सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पशुधन अधिकारी श्रीमती पूनम पटेल द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित नारे तथा पोस्टर प्रदर्शित किए गए। समारोह में उमा ललन मिश्रा, संतोषी नामदेव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now