मऊगंज बस स्टैंड हत्या कांड : फरार आरोपी के घर पहुँची पुलिस ने की सख्त कार्यवाई

रीवा,मप्र। मऊगंज बस स्टैंड में 2 सप्ताह पूर्व हुई थी युवक की हत्या, फरार आरोपी के घर पहुँचा बुलडोजर

रीवा जिले के मऊगंज बस स्टैंड में 2 सप्ताह पहले एक युवक की हत्या के बाद आरोपी फरार था। जिसके बाद आरोपी प्रिंस गुप्ता के घर पर प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुँच गया। दल बल के साथ पहुँची टीम ने सैकड़ों लोगो के बीच कार्यवाई शुरू कर दी लेकिन आरोपी के घर के कुछ हिस्से को ही छतिग्रस्त किया गया जिसके पीछे की वजह आरोपी के मकान से कई अन्य मकान का जुड़ा होना बताया गया।

हालाँकि परिजनों ने आरोपी प्रिंस गुप्ता को 24 घंटे के अंदर थाने में हाजिर कराने की बात कही है, जिसके बाद प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी प्रिंस गुप्ता हाजिर नहीं होता तो पूरा घर नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा क्योंकि यह घर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया है।

मिली जानकरी के अनुसार छोटेलाल गुप्ता उर्फ पोक्का की 2 सप्ताह पूर्व 5 आरोपियों ने मिलकर बस स्टैंड में हत्या कर दी थी , जिसमें 03 आरोपियो को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी अभी तक फरार चल रहे थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने फरार आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है , जिसके तहत आज शनिवार को दोपहर मऊगंज प्रशासन द्वारा प्रिंस गुप्ता के बस स्टैंड स्थित घर पर बुल्डोजर चलाया गया है। इस कार्यवाई में मऊगंज एसडीएम एपी द्विवेदी, एसडीओपी नवीन दुबे,तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय, थाना प्रभारी श्वेता मौर्या, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश पटेल अपने विभागीय अमले के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now