जिला स्तरीय विकसित भारत युवा सांसद का होगा आयोजन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत युवा सांसद का आयोजन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं । विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में चयनित विषय पर युवा प्रतिभागी को अपने विचार रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा । इस प्रतियोगिता हेतु युवाओं की आयु 24 फरवरी 2025 को 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता हेतु युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीयन आवश्यक है।

रीवा नोडल के अंतर्गत रीवा सीधी मऊगंज सिंगरौली जिले रखे गए हैं। माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत होने के पश्चात ही इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के पंजीयन 9 मार्च तक माय भारत पोर्टल पर किए जा सकते हैं तथा पोर्टल पर बनाए गए कार्यक्रम के माध्यम से आवेदन करना होगा। तत्पश्चात उन्हें प्रारंभिक स्क्रीनिंग हेतु युवा प्रतिभागी को अपने भाषण का एक मिनट का वीडियो बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिसे कार्यक्रम समिति के सदस्यों द्वारा प्रारंभिक स्क्रीनिंग के माध्यम से चयनित किया जाएगा। पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु नेहरू युवा केंद्र कार्यालय अथवा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now