स्वामी अवधेशानंदजी के द्वारा रामलखन गुप्त की पुस्तक का कुंभ मेला क्षेत्र में हुआ विमोचन

प्रयागराज। चाकघाट निवासी ग्रामीण अंचल के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रामलखन गुप्त की पुस्तक वरदान( खंडकाव्य) का विमोचन। 9 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। महाकुंभ क्षेत्र सेक्टर 18 में स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के भव्य शिविर में वरदान पुस्तक का विमोचन स्वामी अवधेशानंद जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के तमाम श्रद्धालु एवं लेखक राम लखन गुप्त के परिवार एवं मित्रगण भी उपस्थित रहे।

आंचलिक पत्रकारित के क्षेत्र में लगातार 46 वर्षों से कार्य कर रहे पत्रकार रामलखन गुप्त (मध्य प्रदेश शासन के राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार)हैं। उनकी यह खंडकाव्य पुस्तक वरदान का आज 9 फरवरी को विमोचन हुआ। इसके पूर्व राम लखन गुप्त की 5 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 1-साक्षरता के गीत, 2-पत्थर के देव, 3-ढ़ाई आखर, 4-भारत में विदेशी आक्रमण एवं 5-सामायिक चेतना। सत्यवान एवं सावित्री के जीवन चरित्र पर आधारित खंडकाव्य वरदान का पूज्य स्वामी अवधेशानंद जी के कर कमरों द्वारा विमोचन किया जाते समय आश्रम में दिनेश केसरवानी, श्रीमती अलका केसरवानी, यश केसरवानी एवं रवि अग्रहरि उपस्थिति प्रमुख रही। (रामलखन गुप्त)

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now