राजस्व महाभियान में त्योंथर तहसील में हो रही हैं विशेष ग्राम सभाएं

जिले के त्योंथर अनुभाग में 15 नवम्बर से राजस्व महाभियान 3.0 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं के साथ राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम संजय जैन ने बताया कि पंचायतवार ग्राम सभाओं का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इनमें बी-1 का वाचन किया जा रहा है। मौके पर ही मृत खातेदारों के फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। शिविरों में नक्शों में बटांकन दर्ज करने और अभिलेख सुधार के आवेदन भी लिए जा रहे हैं। शिविर में शामिल किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लंबित प्रकरणों में ईकेवाईसी एवं आधार सीडिंग की जा रही है। पटवारियों द्वारा किसानों के खसरे में भी आधार सीडिंग का कार्य विशेष ग्राम सभाओं में किया जा रहा है। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रहती है जिसके द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों तथा अन्य पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इन विशेष ग्राम सभाओं और शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now