त्योंथर में आज भारतीय लोकतंत्र एवं मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी

चाकघाट। भारतीय लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका जैसे समसामयिक विषय को लेकर पत्रकारों साहित्यकारों एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों के बीच विचार विमर्श हेतु विचार संगोष्ठी का आयोजन तहसील मुख्यालय त्योंथर स्थित अक्षत मैरिज गार्डेन (पचामा)में आज 30 नवम्बर को दोपहर एक बजे आयोजन किया गया है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि रीवा सांसद जनार्दन मिश्र होंगे, जबकि अध्यक्षता त्योंथर क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक एवं विचारक मधुकर द्विवेदी संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट वक्ता के रूप में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार भगवान प्रसाद उपाध्याय तथा सीमांचल की हिंद चेतना पत्रिका के संपादक एवं साहित्यकार राम लखन गुप्त संबोधित करेंगे। आयोजन समिति के सदस्य सर्व मनोज कुमार शुक्ला, सुभाष चौरसिया, प्रदीप सिंह, प्रवीण शर्मा, शास्त्री प्रसाद मिश्र, चन्द्र किरण मिश्र (चंदन भइया), कमलेश शुक्ला, दिनेश द्विवेदी आदि पत्रकारों ने प्रबुद्धजनों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।  (रामलखन गुप्त, चाकघाट)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now