रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं अतिथियों का बघेली लोक संस्कृति एवं परंपरागत नृत्यों से किया गया स्वागत

संभागीय मुख्यालय रीवा में पहली बार कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बघेलखण्ड के लोक कलाकारों द्वारा बघेली संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत का आकर्षण गुदुम नृत्य रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत लोक संगीत की गूंज से परिसर मंत्रमुग्ध हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, नगरीय आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद रीवा संसदीय क्षेत्र श्री जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा, विधायक गुढ़ श्री नागेंद्र सिंह, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजी नरेन्द्र प्रजापति, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, डॉ अजय सिंह, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एम एस सिकरवार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now